Home बिहार Purnia में सनसनी: कार्यक्रम से लौट रही मासूम की गला रेतकर हत्या

Purnia में सनसनी: कार्यक्रम से लौट रही मासूम की गला रेतकर हत्या

173
0
Sensation in Purnia: Innocent girl returning from a program was murdered by slitting her throat

पूर्णिया: पूर्णिया जिले के अमौर थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 6 वर्षीय मासूम बच्ची की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। बच्ची का शव गांव के पास स्थित मकई के खेत से खून से सनी हालत में बरामद हुआ, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान मंजीत हरिजन की 6 वर्षीय पुत्री सोमिया के रूप में हुई है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, सोमिया रविवार शाम करीब 4 बजे गांव में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम (नाच) देखने के लिए घर से निकली थी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह अकेले घर लौट रही थी, लेकिन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। देर शाम तक जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान गांव के बाहर मकई के खेत में बच्ची का शव मिला, जहां उसका गला धारदार हथियार से रेत दिया गया था। शव की हालत देखकर ग्रामीण भी दहशत में आ गए।

GNSU Admission Open 2026

घटना की जानकारी मिलते ही अमौर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से खून से सनी मिट्टी और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। फिलहाल परिजन गहरे सदमे में हैं और अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जाएगी।