A special camp was organised in Sasaram for the evaluation and distribution of assistive devices for disabled children.

सासाराम: ” दिव्यांग बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सासाराम के चौखंडी पथ स्थित पीएम श्री हाई स्कूल में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दिव्यांग बच्चों का मूल्यांकन, UDID कार्ड निर्माण तथा सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए बच्चों का चिन्हांकन किया गया। शिविर में चेनारी, नोखा, कोचस, शिवसागर और सासाराम प्रखंड से दिव्यांग बच्चे अपने अभिभावकों के साथ पहुंचे। इस दौरान कुल 91 बच्चे एवं अभिभावक उपस्थित हुए। इनमें 9 दिव्यांग बच्चों के UDID कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी की गई, जबकि 20 बच्चों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए चिन्हित किया गया। वहीं, 11 बच्चों का UDID कार्ड पहले से बना हुआ था।

शिविर में सदर अस्पताल, सासाराम के चिकित्सकों की टीम ने बच्चों की स्वास्थ्य एवं दिव्यांगता संबंधी आवश्यक जांच की। वहीं बिहार शिक्षा परियोजना की टीम ने बच्चों का मूल्यांकन कर अभिभावकों को आवश्यक जानकारी दी और विभागीय प्रक्रिया में सहयोग किया। अधिकारियों ने बताया कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों की पहचान एवं मूल्यांकन कर उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ना है, ताकि पात्र बच्चों को UDID कार्ड के साथ-साथ उनकी जरूरत के अनुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जा सकें।

GNSU Admission Open 2026