Home बिहार सासाराम में संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर पवित्र कलश का...

सासाराम में संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर पवित्र कलश का भव्य स्वागत, श्रद्धा में डूबा शहर

7
0
A grand welcome to the holy Kalash on the 650th birth anniversary of Sant Ravidas Ji in Sasaram, the city immersed in devotion

सासाराम: संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर बिहार में चलाए जा रहे ‘समरसता संकल्प अभियान’ के तहत शुक्रवार देर शाम पवित्र कलश सासाराम पहुंचा। कलश के आगमन पर जिला प्रशासन और स्थानीय लोगों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ उसका स्वागत किया। इस दौरान शहर में आध्यात्मिक और भक्तिमय माहौल देखने को मिला।

‘समरसता संकल्प अभियान’ के तहत पटना से पवित्र कलश लेकर रथ को सासाराम के लिए रवाना किया गया था। इस रथ को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अभियान का उद्देश्य संत रविदास जी के विचारों और उनके सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।

GNSU Admission Open 2026

सासाराम पहुंचने पर रोहतास के जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने स्वयं पवित्र कलश को ग्रहण किया। उन्होंने कलश पर पुष्प अर्पित कर संत रविदास जी को नमन किया और जिलेवासियों को उनकी 650वीं जयंती की शुभकामनाएं दीं। डीएम ने बताया कि पवित्र कलश को पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ सासाराम के मुरादाबाद स्थित संत रविदास मंदिर में स्थापित किया जाएगा।

कलश यात्रा के स्वागत कार्यक्रम में जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सहित कई प्रशासनिक अधिकारी, पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी ने अपने जीवनकाल में छुआछूत, जातिगत भेदभाव और सामाजिक असमानता के खिलाफ आवाज उठाई थी। उन्होंने समाज में समानता, भाईचारे, प्रेम और मानवता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी सामाजिक सद्भाव और समरसता की प्रेरणा देते हैं।

सासाराम में पवित्र कलश का स्वागत इसी संदेश को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण आयोजन के रूप में देखा जा रहा है।