Home बिहार बिहार के डिप्टी सीएम को फोन पर धमकी, FIR दर्ज

बिहार के डिप्टी सीएम को फोन पर धमकी, FIR दर्ज

35
0
Bihar Deputy CM receives threat call; FIR registered.

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर धमकीदी है। इसके दौरान उसने अपशब्द का भी प्रयोग किया है। इस घटना के संबंध में उपमुख्यमंत्री के आप्त सचिव की शिकायत पर पटना के साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, उपमुख्यमंत्री के मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने दावा किया कि उपमुख्यमंत्री के नाम से एक पार्सल बुक किया गया है।

जब उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने किसी भी पार्सल का ऑर्डर नहीं दिया है और वह इससे इनकार किए तो कॉल करने वाला शख्स उन्हें उलूलजुलूल बोलने लगा। उपमुख्यमंत्री विजेंद्र यादव लगातार यही कहते रहे कि उनके द्वारा किसी भी प्रकार के सामान की बुकिंग नहीं की गई है, लेकिन फोन करने वाला व्यक्ति लगातार उग्र भाषा में बोलता रहा। तब उपमुख्यमंत्री ने बुकिंग की बात से इनकार करते हुए कहा कि वह कोई बुकिंग रिसीव नहीं करेंगे, तब कॉल करने वाला शख्स उपमुख्यमंत्री को गाली गलौज करने लगा।

GNSU Admission Open 2026

साथ ही उसने उपमुख्यमंत्री विजेंद्र यादव को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने लगा। इस घटना के बाद सुरक्षा और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी देते हुए साइबर डीएसपी नीतीश चंद्र धारिया ने बताया कि आप्त सचिव के बयान के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उस संदिग्ध मोबाइल नंबर के तकनीकी इनपुट्स और सीडीआर को खंगाल रही है। डीएसपी ने बताया कि सर्विलांस की मदद से आरोपी की लोकेशन का पता लगाया जा रहा है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।