60-year-old Neem tree in Sasaram dried up overnight

सासाराम: रोहतास जिले के सासाराम नगर थाना क्षेत्र के काजीपुरा में करीब 60 साल पुराना नीम का पेड़ अचानक सूख जाने से लोगों के बीच चर्चा का माहौल है। पेड़ एक प्राचीन मंदिर परिसर में स्थित बताया जा रहा है।

स्थानीय श्रद्धालुओं के अनुसार, सोमवार तक पेड़ हरा-भरा और घना था। मंगलवार सुबह मंदिर पहुंचे लोगों ने देखा कि पेड़ के सभी पत्ते झड़ चुके थे और पूरा पेड़ सूखा नजर आ रहा था। इसके बाद मोहल्ले में यह घटना चर्चा का विषय बन गई।

GNSU Admission Open 2026

पेड़ के अचानक सूखने को लेकर स्थानीय स्तर पर तरह-तरह की बातें सामने आ रही हैं। हालांकि, इसके पीछे किसी अलौकिक या अनहोनी कारण की पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों ने मामले की वैज्ञानिक जांच कराने की मांग की है।

लोगों का कहना है कि वन विभाग या कृषि विशेषज्ञों की टीम पेड़ के तने, जड़ों और आसपास की मिट्टी की जांच करे, ताकि इसके अचानक सूखने के वास्तविक कारण का पता लगाया जा सके। विशेषज्ञों की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि पेड़ के सूखने की वजह बीमारी, जड़ों को नुकसान, मिट्टी की समस्या या कोई अन्य प्राकृतिक कारण है।