Home अंतरराष्ट्रीय शूटआउट में कोलंबिया को हराकर स्विट्जरलैंड ने विश्व कप क्वार्टरफाइनल में बनाई...

शूटआउट में कोलंबिया को हराकर स्विट्जरलैंड ने विश्व कप क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

18
0
Switzerland beat Colombia in a shootout to reach the World Cup quarter-finals

वैंकूवर (कनाडा): स्विट्जरलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रोमांचक मुकाबले में कोलंबिया को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराकर फीफा विश्व कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। यह 72 साल बाद है जब स्विट्जरलैंड ने विश्वकप के क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई है।


बीसी पैलेस में खेला गया मुकाबला निर्धारित समय और अतिरिक्त समय दिये जाने के बावजूद गोलरहित रहा। मैच के दौरान दोनों टीमों ने कई मौके बनाये , लेकिन वे गोल करने में विफल रहे। इसके बाद मैच के नतीजे के लिये पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया। शुरुआती पेनल्टी शूटआउट में स्विट्जरलैंड और कोलंबिया ने गोल किये।

GNSU Admission Open 2026

दूसरे पर स्विट्जरलैंड की ओर से जेकी अम्डोनी ने गोल मारा लेकिन डेविंसन सांचेज का पेनल्टी शॉट क्रॉसबार से टकरा गया। स्विट्जरलैंड की ओर से मैनुअल अकांजी तीसरी पेनल्टी मिस कर गए और स्कोर 2-2 हो गया। इसके बादकुचो हर्नांडेज की पेनल्टी को स्विट्जरलैंड के गोलकीपर ग्रेगोर कोबेल ने शानदार तरीके से बचा लिया। इसके बाद रूबेन वर्गास ने पेनल्टी को गोल में बदलकर स्विट्जरलैंड को जीत दिला दी।
अब 12 जुलाई को क्वार्टरफाइनल में स्विट्जरलैंड का मुकाबला अर्जेंटीना से होगा।