सासाराम: दिल्ली में आयोजित नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में रोहतास जिले के सासाराम निवासी सरदार नीरू सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और दो रजत पदक अपने नाम किए। उनकी इस उपलब्धि से सासाराम सहित पूरे रोहतास जिले में खुशी का माहौल है।
सरदार नीरू सिंह ने प्रतियोगिता में कुल 610 किलोग्राम वजन उठाया। इसमें उन्होंने 255 किलोग्राम स्क्वाट, 120 किलोग्राम बेंच प्रेस और 235 किलोग्राम डेडलिफ्ट किया।
प्रतियोगिता में उन्हें ओवरऑल वर्ग में रजत, स्पेशल बेंच प्रेस में रजत और स्पेशल डेडलिफ्ट में स्वर्ण पदक मिला। यह उनका दूसरा नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप था।
नीरू सिंह की इस सफलता में उनके कोच राजा गुप्ता के मार्गदर्शन और स्मार्ट जिम में की गई नियमित मेहनत की अहम भूमिका रही। नीरू अब आगामी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने का लक्ष्य लेकर तैयारी कर रहे हैं।
सरदार नीरू सिंह सासाराम के सपुल्लाह गंज निवासी हैं और उनके पिता का नाम सरदार तखत सिंह है। उनकी उपलब्धि पर खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई दी है।








