Road blockage in Nasriganj affected, repair work started on the instructions of the DM

नासरीगंज (रोहतास): जर्जर सड़क और जलजमाव की समस्या को लेकर युवाओं व स्थानीय लोगों का सड़क जाम आंदोलन आखिरकार रंग लाया। प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए सड़क की मरम्मत का काम शुरू करा दिया है।

नासरीगंज की संबंधित सड़क लंबे समय से गहरे गड्ढों और जलजमाव की समस्या से जूझ रही थी। सड़क की बदहाली के कारण आए दिन जाम की स्थिति बन रही थी। इससे राहगीरों, स्कूली बच्चों और मरीजों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

स्थानीय युवा और डिजिटल क्रिएटर्स लंबे समय से सोशल मीडिया के जरिए सड़क की समस्या को लेकर आवाज उठा रहे थे। इसके बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं होने पर युवाओं और स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया। रोहतास डीएम के निर्देश पर सड़क की तत्काल मरम्मत का प्राथमिक काम शुरू कराया गया। मौके पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से रोड़ा और गिट्टी डालकर गड्ढों को भरने के साथ सड़क को समतल किया जा रहा है।

मरम्मत का काम शुरू होने के बाद प्रदर्शन कर रहे युवाओं और स्थानीय लोगों ने खुशी जताई और इसे अपने आंदोलन की सफलता बताया। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि फिलहाल की मरम्मत से अस्थायी राहत मिलेगी। सड़क का जल्द स्थायी और पक्का निर्माण कराया जाना जरूरी है, ताकि बारिश के दौरान दोबारा जलजमाव और गड्ढों की समस्या उत्पन्न न हो।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क के स्थायी निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू कराने की मांग की है।