सामंथा की ‘माँ इंति बंगारम’ का टीवी प्रीमियर 26 सितंबर को
Samantha's 'Maa Inti Bangaram' TV premiere on September 26

मुंबई: सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘माँ इंति बंगारम’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 26 सितंबर को रात 8 बजे सोनी मैक्स पर होगा।

फिल्म में सामंथा स्वर्णा के किरदार में नजर आएंगी, जो परिवार की जिम्मेदारियों और उम्मीदों के बीच अपनी जिंदगी संभालती हैं। कहानी में उस समय दिलचस्प मोड़ आता है, जब स्वर्णा का एक्शन से भरपूर अंदाज सामने आता है।

GNSU Admission Open 2026

फिल्म में एक्शन, कॉमेडी और पारिवारिक भावनाओं का मेल देखने को मिलेगा। कहानी पारिवारिक जीवन में महिलाओं की भूमिका और उनकी ताकत को मनोरंजक अंदाज में पेश करती है और पारंपरिक धारणाओं को चुनौती देती है।