Ramanand Sagar's 'Ramayana' will once again become the audience's first choice, telecast from July 6

मुंबई: रामानंद सागर की कालजयी पौराणिक धारावाहिक ‘रामायण’ का प्रसारण छह जुलाई से सोनी पल पर किया जाएगा।वर्ष 1987 में पहली बार प्रसारित ‘रामायण’ भारतीय टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय धारावाहिकों में शामिल रही है। 78 एपिसोड की इस गाथा ने करोड़ों दर्शकों को अपनी आस्था, संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों से जोड़ने का काम किया था।


सोनी पल ने ‘हनुमान’ और ‘यशोमती मैया’ जैसे धार्मिक कार्यक्रमों के बाद अब अपनी आध्यात्मिक प्रस्तुतियों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए ‘रामायण’ को प्रसारित करने का निर्णय लिया है।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित यह धारावाहिक मर्यादा, त्याग, करुणा, साहस और कर्तव्य के मूल्यों को दर्शाता है। माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान के साथ उनकी प्रेरणादायक यात्रा आज भी दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ती है।


सोनी पल के प्रवक्ता ने कहा कि ‘रामायण’ केवल एक कहानी नहीं, बल्कि भारत की सामूहिक स्मृतियों और आस्था का अभिन्न हिस्सा है। यह गाथा आज भी लोगों को जोड़ने और प्रेरित करने की क्षमता रखती है। उन्होंने कहा कि इसके प्रसारण के माध्यम से चैनल अर्थपूर्ण और पारिवारिक मनोरंजन उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत कर रहा है।
‘रामायण’ का प्रसारण छह जुलाई से आठ बजे सोनी पल पर किया जाएगा।