Shooting for 'Asur 3' begins; Sandeepa Dhar shares photos from the sets, raising fans' curiosity

मुंबई: चर्चित वेब सीरीज ‘असुर’ के तीसरे सीजन को लेकर दर्शकों का इंतजार अब खत्म होने की ओर है। अभिनेत्री संदीपा धर ने ‘असुर सीजन 3’ की शूटिंग शुरू कर दी है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर सेट से बिहाइंड-द-सीन्स तस्वीरें साझा कर इसकी जानकारी दी।

संदीपा द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में ‘असुर 3’ का क्लैपबोर्ड भी दिखाई दे रहा है। इसके अलावा उन्होंने शूटिंग और अपने किरदार की तैयारी से जुड़ी झलकियां भी प्रशंसकों के साथ साझा की हैं। पोस्ट में लिखे “नई शुरुआत” और “तूफान से पहले की शांति” जैसे कैप्शन ने सीरीज को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

‘असुर 3’ में अरशद वारसी और बरुण सोबती एक बार फिर प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। उनके साथ श्वेता बसु प्रसाद और अहसास चन्ना भी अहम किरदार निभाती दिखाई देंगी। गौरव शुक्ला द्वारा क्रिएट की गई यह सीरीज पौराणिक कथाओं, मनोविज्ञान और क्राइम इन्वेस्टिगेशन के अनोखे मेल के लिए जानी जाती है।

हालांकि, संदीपा धर के किरदार को लेकर अभी आधिकारिक तौर पर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। सेट से उनकी तस्वीरें सामने आने के बाद दर्शक यह जानने को उत्सुक हैं कि वह कहानी में किस भूमिका में नजर आएंगी और उनके किरदार के जरिए सीरीज में कौन सा नया मोड़ देखने को मिलेगा।

‘असुर’ के पिछले सीजनों की लोकप्रियता को देखते हुए तीसरे सीजन से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। संदीपा धर की एंट्री ने कहानी में नए ट्विस्ट की संभावनाओं को लेकर चर्चाओं को और तेज कर दिया है।