Home राजनिति देवेश कुमार के इस्तीफे पर सियासत तेज, दीपक प्रकाश का बड़ा बयान

देवेश कुमार के इस्तीफे पर सियासत तेज, दीपक प्रकाश का बड़ा बयान

31
0
Politics heats up over Devesh Kumar's resignation; Deepak Prakash makes a major statement.

दरभंगा: दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने बेनीपुर की रमौली और अलीनगर की अधलोआम पंचायत में पंचायत सरकार भवनों का निरीक्षण किया। उन्होंने आरटीपीएस काउंटर का उद्घाटन किया, ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और शीघ्र समाधान का भरोसा दिया। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए एमएलसी देवेश कुमार के इस्तीफे से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा, ‘मुझे इस बात की कोई जानकारी नहीं है और न ही यह जानकारी है कि पटना में क्या हो रहा है।’ शनिवार को मंत्री दीपक प्रकाश एनडीए नेताओं से मुलाकात करेंगे और उसके बाद प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। वहीं, विभागीय समीक्षा बैठक के बाद पटना रवाना होंगे। साथ ही उन्होंने  उन्होंने स्पष्ट कहा कि इन दोनों घटनाओं को आपस में जोड़ने का कोई आधार नहीं है। पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने अपने मंत्री पद से जुड़े मामले पर सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई को लेकर टिप्पणी करने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि मामला सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन (सब-ज्यूडिस) है, इसलिए इस पर सार्वजनिक रूप से कुछ भी कहना उचित नहीं होगा। उन्होंने भरोसा जताया कि मामले से जुड़े सभी तथ्य सुप्रीम कोर्ट के समक्ष रखे जाएंगे।

मंत्री दीपक प्रकाश ने आगे कहा कि आप तीन अलग-अलग बातों को जोड़ रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट में चल रहा मामला, देवेश कुमार का इस्तीफा और अन्य चर्चाएं। इन तीनों को आपस में जोड़ने का कोई तार्किक आधार या आधिकारिक जानकारी नहीं है। इसलिए इन्हें एक-दूसरे से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। रमौली पंचायत के बाद मंत्री का कार्यक्रम अलीनगर प्रखंड की अधलोआम पंचायत में था, लेकिन पंचायत सरकार भवन तक सड़क निर्माण नहीं होने के कारण उनका कार्यक्रम बदल दिया गया। इसके बाद वह पकड़ी पंचायत पहुंचे, जहां नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन का फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। इस दौरान मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार पंचायत स्तर पर सभी विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पंचायत सरकार भवनों का निर्माण करा रही है, ताकि ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए प्रखंड या जिला मुख्यालय का चक्कर न लगाना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

GNSU Admission Open 2026

कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि मंत्री ने मंच से एक बुजुर्ग ग्रामीण को बुलाकर उनके हाथों फीता कटवाकर भवन का शुभारंभ कराया। इस अवसर पर मुखिया नबीजा खातून, एसडीएम मनीष कुमार झा, बीडीओ ललित मिश्रा, सीएचसी प्रभारी डॉ. विमलेश प्रकाश, बीपीआरओ दीपिका झा, पंचायत सेवक आलोक कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। अलीनगर में मीडिया के भाजपा एमएलसी देवेश कुमार के कथित इस्तीफे और उनकी जगह दीपक प्रकाश को विधान परिषद भेजे जाने की चर्चाओं पर सवाल पूछा। इस पर मंत्री ने कहा, ‘मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है। मैं पूरे दिन दरभंगा के कार्यक्रमों में व्यस्त हूं। उन्होंने किस उद्देश्य से इस्तीफा दिया है, इसकी भी मुझे जानकारी नहीं है। पूरी जानकारी के बिना इस विषय पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।’ मंत्री का रात्रि विश्राम दरभंगा जिला अतिथि गृह में होगा। शनिवार को वह एनडीए नेताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे, आम लोगों की समस्याएं सुनेंगे और पत्रकारों से प्रेस वार्ता करेंगे। इसके बाद जिला समाहरणालय में विभागीय समीक्षा बैठक में भाग लेकर पटना रवाना होंगे। कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष रेणु देवी, जिला परिषद सदस्य स्वतंत्र झा, पंचायत समिति सदस्य राघव झा उर्फ मग्नू, धीरज झा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रही।