North Sikkim landslide: Army camp hit, bodies of three soldiers recovered, four safe, search for six continues

गंगटोक : सिक्किम में भारी बारिश और भूस्लखन से तबाही जैसे हालात हैं। पीआरओ डिफेंस गुवाहाटी के मुताबिक, बीती शाम करीब सात बजे उत्तरी सिक्किम के चट्टन में भूस्खलन हुआ। इससे आसपास के आवासों को नुकसान पहुंचा।

तीन शव बरामद किए गए हैं, जिनमें सेना के जवान भी शामिल हैं। कई अन्य के लापता होने की आशंका है। मृतकों की पहचान और तलाशी अभियान जारी है। जानकारी के मुताबिक, 1 जून को शाम छह बजे भारी बारिश के कारण चट्टन में विनाशकारी भूस्खलन हुआ।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

इसकी चपेट में सैन्य शिविर भी आया। तत्काल बचाव अभियान शुरू किया गया। अब तक चार लोगों को मामूली चोटों के साथ बचाया गया है, जबकि तीन शव बरामद किए गए हैं। बचाव दल चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में शेष छह लापता कर्मियों का पता लगाने के लिए 24 घंटे काम कर रहे हैं।