Home राष्ट्रीय मेरठ पीड़ित परिवार को न्याय और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करे योगी...

मेरठ पीड़ित परिवार को न्याय और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करे योगी सरकार: अजय राय

16
0
Yogi government should provide justice to Meerut victim's family and take action against the guilty policemen: Ajay Rai

लखनऊ: त्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मेरठ में महिला ललिता गौतम की हत्या और उसके बाद प्रदर्शन कर रहे परिजनों व समर्थकों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया पर गुरुवार को एक पोस्ट शेयर करते उन्होंने आरोप लगाया है कि इस मामले में राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बने हुए हैं।
श्री राय ने कहा कि ललिता गौतम की निर्मम हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया है, लेकिन पीड़ित परिवार को अब तक न्याय नहीं मिल सका है। उनका आरोप है कि जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर शांतिपूर्ण ढंग से न्याय की मांग कर रहे परिजनों और समर्थकों पर पुलिस ने बल प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा पुलिस वैन के भीतर महिलाओं और युवाओं के साथ कथित मारपीट बेहद शर्मनाक और निंदनीय है।


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार से सवाल करते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर किए जाने वाले “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” जैसे दावों की इस घटना ने पोल खोल दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और सरकार से परिवार को तत्काल सुरक्षा, निष्पक्ष न्याय तथा मामले में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करती है।

GNSU Admission Open 2026


श्री राय ने चेतावनी दी कि यदि मामले में जल्द प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस प्रदेशभर में आंदोलन शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी न्याय की इस लड़ाई को अंत तक लड़ेगी।