Home राष्ट्रीय ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा, पानी से भरे गड्ढे में डूबने से...

ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा, पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत

22
0
Tragic accident in Greater Noida, child dies after drowning in a water-filled pit

ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में छह वर्षीय मासूम की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को बताया कि 25 जुलाई की शाम नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र स्थित कलाधाम कॉलोनी, नॉलेज पार्क-2 निवासी अव्यान सूर्या (06), पुत्र सिवान यादव, सोसाइटी परिसर में खेलते समय अचानक वहां खोदे गए एक गहरे गड्ढे में गिर गया। गड्ढे में बारिश का पानी भरा हुआ था, जिसके कारण मासूम उसमें डूब गया।


परिजन बच्चे को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही नॉलेज पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

GNSU Admission Open 2026


मृतक के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच के दौरान लापरवाही के आरोप में नामजद ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।


इस दर्दनाक हादसे के बाद स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है। लोगों का कहना है कि निर्माण कार्यों के दौरान खोदे गए गड्ढों को सुरक्षित नहीं किया जाता, जिससे इस तरह की दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। स्थानीय निवासियों ने निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।