
नयी दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले पर आयोजित मुख्य समारोह में इस बार एक ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिला। समारोह के प्रारंभ और समापन, दोनों अवसरों पर पहली बार राष्ट्रगीत ‘वंदेमातरम्’ का गायन किया गया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र के नाम संबोधन से पहले राष्ट्रगीत के पूरे संस्करण का गायन हुआ। प्रधानमंत्री के संबोधन के समापन के बाद भी ‘वंदेमातरम्’ का गायन किया गया, जिसके पश्चात राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया।
समारोह के दौरान भारतीय वायु सेना के दो एमआई-17 हेलीकॉप्टरों ने भी हिस्सा लिया। एक हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई, जबकि दूसरे हेलीकॉप्टर पर ‘वंदेमातरम्’ लिखा हुआ तिरंगा झंडा लहराता नजर आया।
उल्लेखनीय है कि संसद के हाल ही में संपन्न मानसून सत्र में एक विधेयक पारित किया गया है, जिसमें राष्ट्रगान की तरह राष्ट्रगीत के अपमान पर भी जुर्माने और सजा का प्रावधान किया गया है।






