Home राष्ट्रीय बाजार खुलते ही गिरावट, आईटी और ऑटो सेक्टर पर बढ़ा दबाव

बाजार खुलते ही गिरावट, आईटी और ऑटो सेक्टर पर बढ़ा दबाव

16
0
The market opened and fell, increasing pressure on the IT and auto sectors.

मुंबई: घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को बढ़त के साथ खुलने के बाद प्रमुख सूचकांक गिरावट में चले गये।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 277.14 अंक ऊपर 77005.51 अंक पर खुला। हालांकि कुछ देर बाद यह बिकवाली के दबाव में आ गया। इसके पश्चात सेंसेक्स 201.16 अंक (0.26 प्रतिशत) नीचे 76,527.21 अंक पर था।

GNSU Admission Open 2026

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 85.80 अंक चढ़कर 24,032.05 अंक पर खुला और कुछ समय तक यह 61.55 अंक यानी 0.26 प्रतिशत टूटकर 23,884.70 अंक पर रहा।

आईटी और ऑटो समूहों के सूचकांक फिलहाल एक प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट में हैं। धातु, बैंकिंग और एफएमसीजी सेक्टरों में भी बिकवाली हावी रही। स्वास्थ्य और फार्मा सेक्टरों में तेजी है।

सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस और टीसीएस के शेयर ढाई प्रतिशत से अधिक गिर गये हैं। एचसीएल टेक्नोलॉजीज और टाटा स्टील में एक प्रतिशत की गिरावट है। टेक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनीलिवर और आईटीसी के शेयर भी नीचे चल रहे हैं। मारुति सुजुकी, सन फार्मा, एक्सिस बैंक और एयरटेल के शेयर हरे निशान में हैं।