Home राष्ट्रीय जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई का मुद्दा उठा, लोकसभा में चर्चा...

जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई का मुद्दा उठा, लोकसभा में चर्चा की मांग

21
0
The issue of police action on the student protest at Jantar Mantar was raised, and a discussion was demanded in the Lok Sabha.

नयी दिल्ली: कांग्रेस के कन्याकुमारी से सांसद विजय वसंत ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस देकर 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों और संसद की ओर मार्च के दौरान पुलिस द्वारा कथित अत्यधिक बल प्रयोग के मुद्दे पर तत्काल चर्चा की मांग की है।

स्थगन प्रस्ताव में श्री वसंत ने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारी छात्रों पर सुरक्षा बलों ने लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले और पैलेट गन का इस्तेमाल किया, जिससे कई छात्र गंभीर रूप से घायल हुए। उन्होंने महिला प्रदर्शनकारियों के साथ कथित मारपीट तथा सादे कपड़ों में मौजूद कर्मियों की भूमिका पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस सांसद ने इस पूरे घटनाक्रम में बल प्रयोग की अनुमति किस स्तर पर दी गई, इसके लिए जवाबदेही तय करने और मामले की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने घायल छात्रों को तत्काल चिकित्सा सहायता और उचित मुआवजा देने की भी मांग की।

GNSU Admission Open 2026

श्री वसंत ने अपने प्रस्ताव में कहा कि शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन करना नागरिकों का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने भविष्य में ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने और शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार की रक्षा करने की मांग की।