Home राष्ट्रीय मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, हथियार-गोला-बारूद के साथ 12 उग्रवादी...

मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, हथियार-गोला-बारूद के साथ 12 उग्रवादी गिरफ्तार

31
0
Security forces conduct major operation in Manipur; 12 militants arrested with arms and ammunition

इंफाल: मणिपुर में सुरक्षा बलों ने अलग-अलग अभियानों में बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और अन्य संदिग्ध सामान बरामद किया है। इन अभियानों के दौरान कुल 12 उग्रवादियों को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी पुलिस ने दी है।

पुलिस के मुताबिक, सेनापति थाना क्षेत्र के कैलेनजंग गांव में तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने पांच एसबीबीएल बंदूकें, एक 9 एमएम पिस्तौल, चीन निर्मित दो हथगोले, अलग-अलग कैलिबर के 13 राउंड गोला-बारूद और 33 खाली कारतूस के खोल बरामद किए।

GNSU Admission Open 2026

वहीं, 12 अगस्त को कांगपोकपी जिले के जौपी और खोइरोक गांवों में मणिपुर पुलिस, सीआरपीएफ, कोबरा और आरएएफ की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। इस दौरान एक .22 राइफल, पांच सिंगल-बैरल बंदूकें, चार वॉकी-टॉकी सेट, छह चार्जर, 12-बोर के 158 कारतूस और छह खाली कारतूस के खोल बरामद किए गए। अभियान के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

चुराचांदपुर के खेंगजांग गांव में भी सुरक्षा बलों ने कार्रवाई करते हुए यूकेएनए से जुड़े होने के आरोप में दो संदिग्ध उग्रवादियों को पकड़ा। उनके कब्जे से मैगजीन सहित एक AK राइफल, 7.62 एमएम के 12 राउंड, मैगजीन के साथ एक 9 एमएम पिस्तौल, बाओफेंग रेडियो सेट और एक रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल बरामद की गई।

पुलिस के अनुसार 12 और 13 अगस्त के बीच जबरन वसूली और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए अभियानों में प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े कम से कम सात लोगों को गिरफ्तार किया गया।

इसके अलावा, सेनापति इलाके में एक व्यक्ति को संदिग्ध नशीले पदार्थ के साथ पकड़ा गया। उसके पास से 37 साबुन के डिब्बे बरामद हुए, जिनका कुल वजन करीब 446 ग्राम बताया गया है। पुलिस ने एक बोलेरो वाहन भी जब्त किया।

चुराचांदपुर में जिला पुलिस और सीआरपीएफ ने स्थानीय महिला नागरिक समाज संगठनों के साथ मिलकर अवैध शराब की भट्टी के खिलाफ भी कार्रवाई की। टी. खजांग गांव में चल रही भट्टी को नष्ट कर करीब 2,000 लीटर स्थानीय शराब, 19 धातु के बर्तन, 24 छोटे ड्रम और सूखे यीस्ट के दो डिब्बे जब्त किए गए।