Home राष्ट्रीय जम्मू-कश्मीर तीन हफ़्ते तक बंद रहने के बाद स्कूल फिर से खुले

जम्मू-कश्मीर तीन हफ़्ते तक बंद रहने के बाद स्कूल फिर से खुले

26
0
Schools reopen in Jammu and Kashmir after remaining closed for three weeks

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में सोमवार को स्कूल फिर से खुल गए। भीषण गर्मी और उसके बाद भारी बारिश व बाढ़ जैसे हालात के कारण ये स्कूल तीन हफ़्ते तक बंद रहे थे।
कश्मीर में भीषण गर्मी के कारण तापमान सामान्य से काफी ऊपर चला गया इसलिए सभी शिक्षण संस्थान शुरू में छह जुलाई से 19 जुलाई तक गर्मियों की छुट्टियों के लिए बंद कर दिए गए थे।


हालांकि, 18 जुलाई के आसपास भीषण गर्मी की जगह तेज बारिश ने ले ली, जिससे बड़े पैमाने पर जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बन गए। इसके कारण सरकार को छुट्टियां दो बार बढ़ानी पड़ीं, पहले 22 जुलाई तक और बाद में 26 जुलाई तक। अधिकारियों ने बताया कि मौसम में सुधार और हालात सामान्य होने के बाद, सोमवार को छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने फिर से कक्षाएं शुरू कर दीं।

GNSU Admission Open 2026