Home राजनीति PM मोदी ने NDA सांसदों संग लहराया तिरंगा, संसद परिसर में झारखंड...

PM मोदी ने NDA सांसदों संग लहराया तिरंगा, संसद परिसर में झारखंड मुद्दे पर सत्ता पक्ष का जोरदार प्रदर्शन

35
0
PM Modi waved the tricolor with NDA MPs, the ruling party staged a strong protest on the Jharkhand issue in the Parliament premises.

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) संसदीय दल की बैठक ‘मंगल मिलन’ मंगलवार को संसद पुस्तकालय भवन (पीएलबी) में हुई। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी मंत्रियों और सांसदों के साथ तिरंगा लहराया। उधर, संसद परिसर में झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन के मुद्दे पर एनडीए के सांसदों ने प्रदर्शन किया। 

‘मंगल मिलन’ बैठक वास्तव में एनडीए संसदीय दल की साप्ताहिक रणनीति बैठक का बदला हुआ नाम है। इसका मकसद रचनात्मक चर्चा को बढ़ावा देना और गठबंधन के सहयोगियों के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखना है।

संसद सत्र के दौरान रोजाना सदन की रणनीति तैयार करने और अलग-अलग दलों के बीच सहमति बनाने के अलावा, ‘मंगल मिलन’ बैठक एनडीए के सहयोगी दलों के साथ समन्वय बढ़ाने का माध्यम भी है।

GNSU Admission Open 2026