Home राष्ट्रीय मोदी कल आईआईटी दिल्ली के 57 वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे

मोदी कल आईआईटी दिल्ली के 57 वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे

33
0
Modi to attend 57th convocation of IIT Delhi tomorrow

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे और उपाधि प्राप्त करने वाले 587 पीएच.डी. शोधार्थियों सहित तीन हजार से अधिक स्नातको को संबोधित करेंगे।


उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों को मान्यता प्रदान करते हुए, प्रधानमंत्री मेधावी विद्यार्थियों को संस्थान के सर्वाधिक प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित करेंगे, जिनमें राष्ट्रपति स्वर्ण पदक, निदेशक स्वर्ण पदक, शंकर दयाल शर्मा स्वर्ण पदक तथा परफेक्ट टेन स्वर्ण पदक शामिल हैं।

GNSU Admission Open 2026


अत्याधुनिक अनुसंधान और कृत्रिम बुद्धिमत्ता को आगे बढ़ाने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को और अधिक रेखांकित करते हुए, प्रधानमंत्री आईआईटी दिल्ली के सोनीपत परिसर में स्थापित कृत्रिम बुद्धिमत्ता-संचालित उच्च-प्रदर्शन सुपरकंप्यूटिंग सुविधा ‘परम प्रज्ञा’ का उद्घाटन करेंगे। यह अत्याधुनिक केंद्र कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डेटा विज्ञान, उन्नत संगणना तथा अंतर्विषयक अनुसंधान के क्षेत्रों में संस्थान की क्षमताओं को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाएगा।