Home राष्ट्रीय हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही बारह बजे तक स्थगित

हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही बारह बजे तक स्थगित

12
0
Lok Sabha proceedings adjourned till 12 noon due to uproar

नयी दिल्ली: लोकसभा में बुधवार को विपक्ष के हंगामे के कारण सदन की कार्यावही बारह बजे तक स्थगित कर दी गयी। सदन की कार्यावाही शुरु होते ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के बारे में सदन को सूचित किया। उन्होेंने कहा 23वें राष्ट्रमंडल खेलों में सुश्री हरजिंदर कौर और गुलवीर सिंह ने रजत पदक जीतकर इस प्रतियोगिता मे भारत का गौरव बढाया है। उन्होंने सदन की ओर से देश का गौरव बढाने वाले सभी खिलाड़ियों उनके कोच और टीम इंडिया को बधाई दी।


श्री बिरला ने जैसे ही प्रश्नकाल चलाने की कोशिश की कांग्रेस समेत कुछ विपक्षी सदस्य अपने स्थान पर खड़े होकर शोर शराबा करने लगे। तभी अध्यक्ष ने हस्तक्षेप करते हुए कहा प्रश्नकाल कभी बाधित नहीं करें। प्रश्नकाल सदस्यों का होता है और सरकार की जवाबदेही होती है। सभी को पर्याप्त समय और अवसर दिया है। नियोजित तरीके से सदन में व्यावधान करना उचित नहीं है।

GNSU Admission Open 2026