Home राष्ट्रीय संसद में हंगामे के बीच किरेन रिजिजू की राहुल गांधी से वन-टू-वन...

संसद में हंगामे के बीच किरेन रिजिजू की राहुल गांधी से वन-टू-वन बैठक, क्या अब सुचारू चलेगी कार्यवाही?

4
0
Kiren Rijiju holds one-on-one meeting with Rahul Gandhi amid uproar in Parliament; will proceedings now run smoothly?

गृह मंत्री अमित शाह से राम मंदिर चढ़ावा चोरी और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर बयान की मांग को लेकर विपक्षी सांसदों ने बुधवार को लोकसभा में जोरदार हंगामा किया. सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने नारेबाजी शुरू कर दी. हंगामा बढ़ने पर अध्यक्ष ने महज एक मिनट के भीतर ही लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी. संसद के मानसून सत्र में जारी गतिरोध के बीच सरकार और विपक्ष के बीच बातचीत की कोशिशें तेज हो गई हैं. इसी सिलसिले में सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की. संसद परिसर में हुई इस बैठक को गतिरोध खत्म करने और सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से चलाने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है. हालांकि इस मुलाकात के बाद भी सदन में हंगामा जारी है.

लोकसभा में बुधवार को विपक्ष के हंगामे के कारण प्रश्नकाल और शून्यकाल नहीं चल सके. जैसे ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रश्नकाल की कार्यवाही शुरू कराई, विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी. वे अयोध्या के राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मामले और दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर गृह मंत्री अमित शाह से बयान की मांग कर रहे थे. लगातार हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही बाधित रही.

GNSU Admission Open 2026

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हंगामा कर रहे कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के सांसदों से प्रश्नकाल चलने देने की अपील की. उन्होंने कहा कि प्रश्नकाल बेहद महत्वपूर्ण होता है और इसमें सभी सांसदों को जनता से जुड़े सवाल उठाने का अवसर मिलना चाहिए. बिरला ने आश्वासन दिया कि प्रश्नकाल समाप्त होने के बाद वे विपक्ष के सभी मुद्दों पर चर्चा करेंगे, लेकिन इसके बावजूद सदन में हंगामा जारी रहा.