Home राष्ट्रीय पंजाब-चंडीगढ़ में झमाझम बारिश, कई इलाकों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी

पंजाब-चंडीगढ़ में झमाझम बारिश, कई इलाकों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी

15
0
Heavy rains lash Punjab and Chandigarh, red and orange alerts issued in several areas

चंडीगढ़: पंजाब और चंडीगढ़ के कई हिस्सों में सोमवार को तेज बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। मौसम विभाग ने 28 और 29 जुलाई के लिए भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी करते हुए राजपुरा, डेराबस्सी, मोहाली, चंडीगढ़, खरड़, चमकौर साहिब, रूपनगर, बलाचौर, आनंदपुर साहिब, गढ़शंकर और नंगल में रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, शहीद भगत सिंह नगर, रूपनगर और मोहाली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर भारी से बहुत भारी बारिश गरज-चमक बिजली गिरने और जलभराव की चेतावनी दी गई है।

लगातार बारिश के कारण भाखड़ा और पोंग बांधों का जलस्तर भी बढ़ रहा है। भाखड़ा बांध का जलस्तर 1595.38 फीट है, जो खतरे के निशान 1680 फीट से 84.62 फीट नीचे है।
पोंग बांध का जलस्तर 1331.58 फीट दर्ज किया गया, जो खतरनाक स्तर 1390 फीट से 58.42 फीट कम है। वर्तमान स्थिति बनी रहने पर भाखड़ा को खतरे के स्तर तक पहुंचने में 20–30 दिन और पोंग को 15–25 दिन लग सकते हैं।


पिछले 24 घंटों में पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई फरीदकोट 42.1 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। वहीं थीन बांध क्षेत्र में 25.5 मिमी और आनंदपुर साहिब में 21.5 मिमी सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई। लुधियाना में 14 मिमी और अमृतसर में 0.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

GNSU Admission Open 2026