Home राष्ट्रीय कम बारिश वाले जिलों के लिए विशेष कार्ययोजना बनाने के निर्देश, गहलोत...

कम बारिश वाले जिलों के लिए विशेष कार्ययोजना बनाने के निर्देश, गहलोत ने जताई चिंता

21
0
Gehlot expressed concern over the instructions to prepare a special action plan for districts with low rainfall.

जयपुर: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने प्रदेश में कमजोर मानसून और बारिश की कमी के कारण खरीफ की बुआई में 30 प्रतिशत तक की भारी गिरावट आने को बेहद चिंताजनक बताते हुए राज्य सरकार से आग्रह किया है कि संकट की इस घड़ी में प्रभावित जिलों के लिए विशेष कार्ययोजना बनायी जानी चाहिए।


श्री गहलोत ने शनिवार को एक बयान में यह आग्रह किया। उन्होंने कहा कि राज्य के 34 जिलों में किसान संकट में हैं और करीब 23 लाख हेक्टेयर खेतों में अब तक बुआई नहीं हो सकी है। अब तो ऐसा लगने लगा है कि प्रदेश सूखे की चपेट में न आ जाये।

GNSU Admission Open 2026


उन्होंने कहा कि अन्नदाता पर मंडराता यह संकट सीधे तौर पर आने वाले दिनों में आम जनता के लिए महंगाई का बड़ा कारण बनेगा। उन्होंने राज्य सरकार से आग्रह किया कि संकट की इस घड़ी में प्रभावित जिलों के लिए विशेष कार्ययोजना बनायी जाये, किसानों को वैकल्पिक बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाये और बिजली-पानी की सुचारु आपूर्ति दी जाये, ताकि प्री मानसून में ही बुवाई कर चुके किसान अपनी बची हुई फसल को सुरक्षित कर सकें।