Home राष्ट्रीय भीलवाड़ा में महिला से अभद्र व्यवहार की शिकायत, एसपी से लगाई गुहार

भीलवाड़ा में महिला से अभद्र व्यवहार की शिकायत, एसपी से लगाई गुहार

22
0
Complaint of indecent behavior with a woman in Bhilwara, appeal made to SP

भीलवाड़ा: राजस्थान में भीलवाड़ा के गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक महिला से कथित अभद्र व्यवहार काे लेकर पुलिस कार्रवाई में देरी से नाराज कई महिलाएं रविवार देर रात करीब 12 बजे पुलिस अधीक्षक आवास पहुंचीं और आरोपी के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की।


प्राप्त जानकारी के अनुसार कनक विहार कॉलोनी निवासी एक महिला ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के ही एक युवक ने शारदा चौराहा स्थित कॉलोनी और मंदिर परिसर के पास उससे अभद्र व्यवहार किया। घटना के बाद बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय लोग गांधीनगर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

GNSU Admission Open 2026


महिलाओं का आरोप है कि शिकायत के बावजूद समय पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इससे आक्रोशित सभी महिलाएं देर रात पुलिस अधीक्षक सागर राणा के आवास पहुंचीं और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।


पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीड़िता की शिकायत दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी के घर भी पहुंची, लेकिन घर का दरवाजा नहीं खोला गया। पुलिस आरोपी के एक रिश्तेदार को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। मामले की जांच जारी है। आरोपी की तलाश की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।