Home राष्ट्रीय अखिलेश का बीजेपी पर तंज, बोले- ‘डबल इंजन’ सरकार अब ‘ट्रबल इंजन’...

अखिलेश का बीजेपी पर तंज, बोले- ‘डबल इंजन’ सरकार अब ‘ट्रबल इंजन’ बन गई है

19
0
Akhilesh taunts BJP, says 'double engine' government has now become 'trouble engine'

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गोरखपुर मॉडल और गुजरात मॉडल को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है।

श्री यादव ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए आरोप लगाया कि गोरखपुर मॉडल की पोल खुलने के साथ ही तुलना के रूप में गुजरात मॉडल में घपलेबाजी की बातें भी सामने आ गई हैं। उन्होने एक्स पर जारी बयान में कहा, “दोनों मॉडलों में एक समान बात यह है कि दोनों राज्यों में भाजपा की सरकार है और दोनों जगह महाभ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। आपसी टकराहट ने ‘डबल इंजन’ को ‘ट्रबल इंजन’ बना दिया है।”

GNSU Admission Open 2026

उन्होने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के दावों और उसकी कार्यशैली के बीच बड़ा अंतर है तथा अब उसके मॉडल की वास्तविकता जनता के सामने आ रही है।