Home राष्ट्रीय सावन के पहले सोमवार पर काशी में दिखी सामाजिक सौहार्द की अनूठी...

सावन के पहले सोमवार पर काशी में दिखी सामाजिक सौहार्द की अनूठी मिसाल

27
0
A unique example of social harmony was seen in Kashi on the first Monday of Sawan.

वाराणसी: धार्मिक नगरी काशी में सावन के पहले सोमवार पर सामाजिक सौहार्द की अनूठी मिसाल देखने को मिली। बाबा श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन-पूजन के लिए उमड़े श्रद्धालुओं की सेवा के उद्देश्य से समाजवादी पार्टी (सपा) की ओर से जंगमबाड़ी क्षेत्र में ‘सर्वधर्म समभाव एवं सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई समुदाय के लोग एक साथ श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे रहे। सपा नेता रजत बाल्मीकि के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया, जबकि अन्य स्वयंसेवकों ने व्रतधारी श्रद्धालुओं को फलाहार वितरित किया। सामाजिक समरसता की इस पहल की श्रद्धालुओं ने सराहना की।

GNSU Admission Open 2026


कार्यक्रम में शामिल जोसेफ ने कहा कि सावन के पहले सोमवार पर लाखों श्रद्धालु काशी पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि भारत की सबसे बड़ी विशेषता उसकी विविधता में एकता है और काशी पूरी दुनिया को आपसी भाईचारे तथा सामाजिक समरसता का संदेश देती है।


नसीम अंसारी ने कहा कि सावन माह में काशी में उमड़ने वाली आस्था देखते ही बनती है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा कर स्वागत करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। काशी आज भी सामाजिक सौहार्द, सद्भाव और आपसी भाईचारे की प्रेरक मिसाल बनी हुई है।