Home राष्ट्रीय हिंद मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीज ने तीसरी मंजिल से कूदकर जान...

हिंद मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीज ने तीसरी मंजिल से कूदकर जान दी

18
0
A patient admitted to Hindu Medical College committed suicide by jumping from the third floor.

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में शुक्रवार सुबह एक निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीज ने तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नगर कोतवाली क्षेत्र के सफेदाबाद स्थित हिंद मेडिकल कॉलेज में भर्ती टिकैतनगर थाना क्षेत्र के बगौसपुर गांव निवासी राम सुमन (40) ने अस्पताल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।


मृतक को 27 जुलाई को फेफड़ों से संबंधित बीमारी के उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। घटना के समय उसकी पत्नी और साला भी अस्पताल में मौजूद थे।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि राम सुमन की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मामले की जांच शुरू कर दी।

GNSU Admission Open 2026