Home राष्ट्रीय 4400 लीटर अवैध पेट्रोलियम पदार्थ बरामद, तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई

4400 लीटर अवैध पेट्रोलियम पदार्थ बरामद, तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई

9
0
4400 liters of illegal petroleum products recovered, major action against smuggling network

अलवर: राजस्थान में खैरथल-तिजारा जिले के किशनगढ़बास थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो पिकअप वाहनों में भरे 4400 लीटर अवैध पेट्रोलियम पदार्थ जब्त करके दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी बनवारी लाल मीणा ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को देर शाम मुखबिर से सूचना मिली कि दो पिकअप वाहनों में बड़ी मात्रा में अवैध पेट्रोलियम पदार्थ भरकर ले जाया जा रहा है और उनके आगे-आगे एक बोलेरो गाड़ी चल रही है, जो पुलिस की गतिविधियों की सूचना दे रही है। सूचना मिलते ही पुलिस दल ने तत्काल नाकाबंदी करके दोनों पिकअप और बोलेरो को रोक लिया और तीनों वाहनों को थाने लाया गया।


उन्होंने बताया कि जांच के दौरान दोनों पिकअप में रखे 22 नीले ड्रमों से कुल 4400 लीटर अवैध पेट्रोलियम पदार्थ बरामद किया गया। इसके बाद रसद विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया। रसद अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गयी।

GNSU Admission Open 2026


श्री मीणा ने बताया कि इस मामले में सरजीत गुर्जर (23) और राहुल गुर्जर (27) को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही दो पिकअप वाहन, एक बोलेरो जीप जब्त कर ली गयी है।
पुलिस इस पेट्रोलियम पदार्थ के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।