Kwatra pays tribute on 25th anniversary of 9/11

वॉशिंगटन: अमेरिका में 2001 के 9/11 आतंकी हमलों की 25वीं बरसी पर अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने पेंटागन स्थित राष्ट्रीय 9/11 स्मारक पहुंचकर हमले में मारे गए लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

क्वात्रा ने पीड़ितों और उनके परिवारों को याद करते हुए आतंकवाद के खिलाफ भारत और अमेरिका की साझा प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि आतंकवाद ने दुनिया भर में अनगिनत निर्दोष लोगों की जान ली है और इससे निपटने के लिए दोनों देशों को एकजुट होकर प्रयास जारी रखने होंगे।

GNSU Admission Open 2026

उन्होंने कहा कि भारत लंबे समय से सीमा पार आतंकवाद का सामना करता रहा है और आतंकवाद के खिलाफ उसकी नीति ‘कतई बर्दाश्त नहीं’ की है। क्वात्रा ने कहा कि भारत और अमेरिका इस वैश्विक खतरे के खिलाफ साथ खड़े रहे हैं और जब तक आतंकवाद का पूरी तरह खात्मा नहीं हो जाता, दोनों देश मिलकर प्रयास जारी रखेंगे।

उन्होंने 9/11 हमलों में जान गंवाने वाले लोगों को याद करते हुए उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। क्वात्रा ने कहा कि आतंकवाद को अंजाम देने, उसका समर्थन करने और उसे प्रायोजित करने वाले लोग मानवता, करुणा और सभ्यता के मूल्यों के खिलाफ खड़े हैं।