Home अंतरराष्ट्रीय कोको गॉफ ने अलीना कोर्नीवा को हराकर कनाडा ओपन के क्वार्टरफाइनल में...

कोको गॉफ ने अलीना कोर्नीवा को हराकर कनाडा ओपन के क्वार्टरफाइनल में किया प्रवेश

23
0
Coco Gauff defeated Alina Korneeva to reach the quarterfinals of the Canadian Open.

टोरंटो, (कनाडा): अमेरिका की स्टार टेनिस खिलाड़ी कोको गॉफ ने महिला एकल में शानदार प्रदर्शन करते हुए रूस की अलीना कोर्नीवा को सीधे सेटों में हराकर कनाडा ओपन के क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है।

रविवार को खेले गए शानदार मैच में कोको गॉफ ने चौथे राउंड में रूस की अलीना कोर्नीवा को सीधे सेटों में 6-3, 6-1 से हराया।

GNSU Admission Open 2026

इस टूर्नामेंट में उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि 2021, 2022 और 2023 में क्वार्टर फ़ाइनल तक पहुंचना रही है। गॉफ का अगले दौर में मुकाबला बेलिंडा बेंचिच या एलेक्जेन्डर ईला के बीच होने वाले मैच की विजेता से होगा।