In Mohania, a man was accused of demanding extortion at gunpoint and assaulting a woman who resisted; a complaint alleges that a car window was broken and Rs 1 lakh was taken.

कैमूर: मोहनिया थाना क्षेत्र में हथियार दिखाकर रंगदारी मांगने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। चंदवा गांव के समीप हुई इस घटना को लेकर मरीचा गांव निवासी चंद्र भूषण सिंह ने मोहनिया थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने चंदवा गांव के तीन लोगों को नामजद आरोपी बनाया है।

पीड़ित के अनुसार, 5 अगस्त 2026 की शाम वह अपनी कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान चंदवा गांव के पास आरोपितों ने उनकी गाड़ी रोक ली और हथियार का भय दिखाकर रंगदारी की मांग करने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपितों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

चंद्र भूषण सिंह ने अपने आवेदन में बताया कि घटना के बाद आरोपितों ने उनकी कार का शीशा तोड़ दिया और वाहन में रखे एक लाख रुपये निकालकर ले गए। जाते-जाते उन्होंने भविष्य में गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।

घटना की जानकारी तुरंत डायल-112 पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी जुटाई। इसके बाद पीड़ित ने मोहनिया थाना पहुंचकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की।

इस मामले में मोहनिया थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।