
सासाराम: सासाराम में 20 सितंबर को कुशवाहा सभा भवन में भव्य लव-कुश जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री, जनप्रतिनिधि और समाज के गणमान्य लोग शामिल होंगे।
सासाराम में 20 सितंबर को कुशवाहा सभा भवन में भव्य लव-कुश जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री, जनप्रतिनिधि और समाज के गणमान्य लोग शामिल होंगे।
आयोजकों के अनुसार, समारोह की शुरुआत सुबह 11 बजे होगी, जबकि 11:30 बजे दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। इस दौरान जिलेभर से पहुंचने वाले अतिथियों का अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर स्वागत किया जाएगा।
कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा, दीपक प्रकाश, वरिष्ठ नेता उपेंद्र कुशवाहा और विधानसभा सचेतक रत्नेश कुशवाहा समेत कई जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है।
आयोजकों ने बताया कि लव-कुश जयंती समारोह का उद्देश्य समाज में एकजुटता को बढ़ावा देना और नई पीढ़ी को लव-कुश के शौर्य, संस्कार एवं गौरवशाली इतिहास से परिचित कराना है।






