बिक्रमगंज में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
Allegations of rape of a minor in Bikramganj, police registered an FIR

बिक्रमगंज: रोहतास के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, बुधवार रात नाबालिग अपने घर में सो रही थी। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक अपने साथियों के साथ घर में घुसा और हथियार का भय दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

GNSU Admission Open 2026

पीड़िता के परिजनों ने गांव के ही एक युवक को मुख्य आरोपी बताया है। परिवार के मुताबिक, आरोपी उनके पड़ोस में ही रहता है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में भय का माहौल है और परिजनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए बिक्रमगंज पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। डीएसपी सिंधु शेखर सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और पीड़ित परिवार समेत अन्य लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं।