सोन नदी में विसर्जन से पहले मा/तम! ट्रक की टक्कर से 2 युवकों की मौ/त, कई घायल;
Mourning before immersion in the Son River! Two youths killed, several injured in truck collision;

रोहतास: अमझोर थाना क्षेत्र में विश्वकर्मा पूजा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा सड़क हादसा हो गया। रमडीहरा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-2C पर ट्रैक्टर और गिट्टी लदे ट्रक की जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि पांच से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, रमडीहरा गांव में स्थापित भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा को युवक ट्रैक्टर पर लेकर सोन नदी में विसर्जन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे गिट्टी लदे ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर सवार आशीष शर्मा और अजीत चंद्रवंशी की मौके पर ही मौत हो गई।

GNSU Admission Open 2026

घटना में पांच से अधिक युवक घायल हुए हैं। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। दो घायलों का इलाज सासाराम सदर अस्पताल में कराया गया, जबकि गंभीर स्थिति को देखते हुए दो लोगों को बेहतर उपचार के लिए वाराणसी रेफर किए जाने की जानकारी है। अन्य घायलों का इलाज जमुहार स्थित मेडिकल कॉलेज और निजी अस्पतालों में चल रहा है।

हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना से आक्रोशित लोगों ने ट्रक में आग लगा दी। इसके बाद ट्रक धू-धू कर जलने लगा। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।