Home मनोरंजन चोट के बाद रश्मिका ने साझा किया रिकवरी अपडेट, बताया घर पर...

चोट के बाद रश्मिका ने साझा किया रिकवरी अपडेट, बताया घर पर कैसे बीतता है पूरा दिन

16
0
Rashmika shares recovery update after injury, reveals how a day goes at home

एंटरटेनमेंट डेस्क: बीते दिनों अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने हिप पर आई चोट की खबर फैंस के साथ शेयर की थी। फिल्म ‘मैसा’ की शूटिंग के दौरान उनके साथ यह हादसा हुआ था। हाल ही में अपनी नई स्टोरी में एक्ट्रेस ने फैंस के साथ अपना रिकवरी रूटीन भी शेयर किया है।


रश्मिका मंदाना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में घर पर आराम करने के दौरान हो रही रिकवरी की जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा, ‘आजकल मेरे दिन खूब सोने और आराम करने में बीतते हैं। इसके साथ ही में कई किताबें पढ़ने, पहेलियां सुलझाने, शो देखने, बालों और त्वचा की देखभाल करने, मीटिंस में भाग लेने और परिवार के साथ समय बिताने में गुजारती हूं। इतना ही नहीं मेरे पेट डॉग ऑरा के साथ भी इन दिनों में काफी समय बिता रही हूं।

Rashmika shares recovery update after injury, reveals how a day goes at home

रश्मिका ने पुराने पोस्ट में अपनी चोट की जानकारी शेयर की थी। उन्होंने लिखा, ‘अब आपको आसान भाषा में बताती हूं कि मुझे क्या हुआ है। हमारी हिप के दोनों तरफ 4-4 टेंडन होती हैं।जो हिप को पैरों से जोड़ती हैं। मेरी राइट हिप का एक टेंडन अपनी जगह से अलग हो गया है। अब उसके दोबारा जुड़ने के बाद ही मैं अपना पैर ठीक से उठा पाऊंगी और पहले की तरह चल-फिर पाऊंगी। ये सब मेरी फिल्म मायसा की डांस शूटिंग के दौरान हुआ।’

GNSU Admission Open 2026

रश्मिका की आगामी फिल्म ‘मैसा’ की शूटिंग चल रही है। फिल्म  का निर्देशन नवोदित निर्देशक रवींद्र पुल्ले कर रहे हैं। इसका निर्माण अनफॉर्मूला फिल्म्स के बैनर तले हो रहा है। यह फिल्म गोंड जनजाति की सांस्कृतिक पृष्ठभूमि पर आधारित एक इमोशनल एक्शन थ्रिलर बताई जा रही है। रश्मिका इसमें एक गोंड महिला की भूमिका निभा रही हैं। इसके अलावा वे अपने एक्टर-पति विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म ‘रणबाली’ में नजर आएंगी।