Death threat to Kapil Sharma, these stars also mentioned in threatening e-mail

भारतीय फिल्म और मनोरंजन जगत के कई बड़े सितारे हाल के दिनों में धमकी भरे मामलों की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं. बता दें कि सुपरस्टार सलमान खान के बाद अब कॉमेडी की दुनिया के जाने-माने चेहरे कपिल शर्मा को जान से मारने की धमकी मिली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपिल को एक ईमेल के जरिए धमकाया गया है.

ईमेल में कपिल के हालिया कामों पर नज़र रखने की बात कही गई है। संदेश में लिखा गया है कि यह कोई मजाक या पब्लिसिटी स्टंट नहीं है और इसे गंभीरता से लेने के लिए कहा गया है। धमकी देने वाले ने 8 घंटे के अंदर जवाब देने की मांग की है, अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई है.

GNSU Admission Open 2026

कपिल शर्मा के साथ-साथ बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव, कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा और मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को भी इसी तरह के ईमेल मिले हैं. इन सितारों ने तुरंत मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अंबोली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है.

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये धमकी भरे ईमेल पाकिस्तान से भेजे गए हैं। मेल आईडी “[email protected]” का उपयोग किया गया है, और भेजने वाले का नाम विष्णु बताया जा रहा है.

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है. सभी संबंधित हस्तियों को सुरक्षा के लिए अलर्ट कर दिया गया है. इस घटना के बाद सेलेब्स के बीच चिंता का माहौल है.