Home मनोरंजन 74 वर्षीय जूनियर आर्टिस्ट का दर्द सुन भावुक हुए अनुपम खेर, बोले-...

74 वर्षीय जूनियर आर्टिस्ट का दर्द सुन भावुक हुए अनुपम खेर, बोले- उनकी बात दिल में रह गई

5
0
Anupam Kher became emotional after hearing the pain of a 74-year-old junior artist, saying that his words remained in his heart.

एंटरटेनमेंट डेस्क: अभिनेता अनुपम खेर अपनी आगामी फिल्म ‘घोसला का घोसला 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म की शूटिंग से उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपडेट शेयर किए हैं। आज सोमवार को भी एक्टर ने एक वीडियो साझा किया। मगर, इसमें वे फिल्म की कहानी या रिलीज पर बात करते नहीं दिखे, बल्कि एक जूनियर आर्टिस्ट के संघर्ष पर बात करते नजर आए।

अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से यह वीडियो शेयर किया है। इसमें वे 74 साल की एक महिला जूनियर आर्टिस्ट से बात करते दिखे हैं। महिला के संघर्ष के बारे में जानकर वे हैरान रह गए। बीमारी और उपचार के चक्कर में महिला को अपना घर बेचना पड़ा। बच्चे साथ नहीं रखते और इस उम्र में भी वे किसी तरह मेहनत करके अपना गुजारा कर रही हैं।

GNSU Admission Open 2026

अभिनेता ने पोस्ट शेयर करते हुए एक नोट लिखा है। वे लिखते हैं, ‘मैं यह वीडियो बहुत जिम्मेदारी के साथ शेयर कर रहा हूं और बहुत दुख के साथ भी। कुछ दिन पहले मैंने एक खबर देखी। सोनीपत में एक बुज़ुर्ग व्यक्ति का निधन हो गया। उनकी तीन बेटियां हैं, जो भारत और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में रहती हैं, लेकिन पिता की अंतिम यात्रा में कोई नहीं आया। उन्होंने फेसटाइम पर अंतिम संस्कार देखा और कहा कि पैसे भेज देंगे’।

अनुपम खेर ने आगे लिखा है, ‘और कुछ दिन पहले ‘खोसला का घोसला 2 ‘की शूटिंग के दौरान मेरी मुलाकात एक 74 साल की महिला से हुई। वो हमारे साथ एक सीन में जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर काम कर रही थीं। बातों-बातों में मैंने उनसे उनकी जिंदगी के बारे में पूछा। उन्होंने जो बताया, वो मेरे दिल में रह गया।

  • उनके पति अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनके बच्चे है, लेकिन बच्चों ने उन्हें अपने साथ नहीं रखा।
  • उन्हें अपना घर छोड़ना पड़ा। आज वो अकेली एक बहुत छोटी-सी जगह में रहती हैं, जिसे वे खुद हंसकर ‘चूहा घर’ कहती हैं।
  • सबसे हैरान करने वाली बात थी उनकी हिम्मत।

अनुपम खेर के इस वीडियो पर नेटिजंस के रिएक्शंस आ रहे हैं। लोग महिला के जीवट की तारीफ कर रहे हैं और लिख रहे हैं, ‘वे रियल लाइफ हीरो हैं। मुश्किलों के बाद भी कितनी सकारात्मक हैं’। एक यूजर ने लिखा, ‘बहुत प्रेरक महिला हैं’।