Home बिहार बिहार की बेटी ने ऑपरेशन सिंदूर का झंडा 12,000 फीट की ऊंचाई...

बिहार की बेटी ने ऑपरेशन सिंदूर का झंडा 12,000 फीट की ऊंचाई से फहरा कर रचा इतिहास

145
0
Bihar's daughter created history by hoisting the flag of Operation Sindoor from a height of 12,000 feet

पटना : जहानाबाद जिले के कनौली गांव की रहने वाली अनामिका शर्मा ने एक बार फिर अपने साहसिक कारनामे से न सिर्फ जिले, बल्कि पूरे बिहार और देश का नाम रोशन किया है। अनामिका ने थाईलैंड के बैंकॉक में 12,000 फीट की ऊंचाई से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का झंडा फहराया। इस खास मिशन को उन्होंने भारतीय सेना को समर्पित किया। अनामिका शर्मा ने 5 जून को भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजे यह अद्भुत स्काई डाइविंग की।

ऑपरेशन सिंदूर के झंडे के साथ 12,000 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाकर उन्होंने भारतीय सेना को एक अलग अंदाज में सलामी दी। अनामिका के पिता अजय कुमार शर्मा भारतीय वायुसेना से रिटायर्ड हैं और वर्तमान में परिवार प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में रहता है। अनामिका के दादा सत्येंद्र शर्मा अब भी उनके पैतृक गांव कनौली (जहानाबाद) में रहते हैं। दादा का कहना है कि संघर्ष से ही सफलता मिलती है और अनामिका ने यह साबित कर दिखाया। अनामिका के इस कारनामे से उनके गांव में खुशी की लहर है। ग्रामीणों का कहना है कि अनामिका सिर्फ उनके गांव की नहीं, बल्कि पूरे समाज और जिले की शान बन चुकी हैं।

GNSU Admission Open 2026

एक ग्रामीण ने कहा, “हमारी बेटी ने जो किया है, उससे पूरे गांव की छाती गर्व से चौड़ी हो गई है।” यह पहली बार नहीं है जब अनामिका ने ऐसा कोई कारनामा किया हो। इससे पहले भी उन्होंने थाईलैंड में ही ‘कुंभ ध्वज’ फहराकर देश का नाम रोशन किया था। उस समय भी वह चर्चाओं में रहीं। गौरतलब है कि भारतीय सेना ने कुछ समय पहले कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले का बदला लेने के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया था। इस ऑपरेशन के सम्मान में देशभर में तिरंगा यात्राएं निकाली गई थीं। अब अनामिका ने आकाश से झंडा फहराकर एक नई मिसाल पेश की है।






GNSU Admission Open 2026