Bihar: Two motorcycles collide on Hajipur-Muzaffarpur NH, 5 injured; woman dies during treatment

बिहार: वैशाली जिला के हाजीपुर-मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के इमादपुर गांव के पास हुई, जहां दो मोटरसाइकिल आपस में टकरा गईं। घटना में गंभीर रूप से घायल एक महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

मृतका की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के सैराया थाना क्षेत्र के बहिलवारा गांव निवासी कंचन देवी (21 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतका दिलीप कुमार की पत्नी थीं। घटना के समय कंचन देवी अपने दो बच्चों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार थीं, जो भी इस दुर्घटना में घायल हो गए हैं। दिलीप कुमार ने बताया कि वे परिवार सहित अपनी पत्नी के बुआ के घर लालगंज जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से उनकी मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

दुर्घटना में घायल अन्य लोगों में मुजफ्फरपुर जिले के सैराया थाना क्षेत्र के शिव कुमार के पुत्र दिलीप कुमार, वैशाली जिले के करताहा थाना क्षेत्र के गुड़मिया गांव निवासी सागर पासवान के पुत्र रंजन पासवान और अर्जुन पासवान के पुत्र मिथिलेश पासवान शामिल हैं। सभी लोग अपने-अपने घर से काम करने इमादपुर जा रहे थे।घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिवार के लोग हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंच गए। पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है। मृतका के शव का पोस्टमार्टम पुलिस के कागजी कार्रवाई के बाद कराया जाएगा।