Home बिहार बिहार: नवादा में भीषण सड़क हादसा, बर्थडे पार्टी से लौट रहे 3...

बिहार: नवादा में भीषण सड़क हादसा, बर्थडे पार्टी से लौट रहे 3 दोस्तों को डंपर ने कुचला; मौके पर मौत

542
0
Bihar: A person going to join a wedding procession died in a road accident, mourning among the family members

बिहार: नवादा जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गई। ये तीनों दोस्त एक जन्मदिन पार्टी से लौट रहे थे, जब कंचना मोड़ के पास तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा रात करीब 11 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दो युवकों अमित कुमार और राजू कुमार की तो मौके पर ही मौत हो गई।

तीसरे युवक विकास कुमार को गंभीर हालत में पकरीबरावां अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे नवादा सदर अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। मृतकों में शामिल अमित कुमार, शांति नगर मोहल्ला निवासी भरत मिस्त्री का इकलौता बेटा था। राजू कुमार, दशरथ मिस्त्री का बेटा था। तीसरा युवक विकास कुमार, शेखपुरा जिले के सुकमा गांव निवासी रविंद्र ठाकुर का पुत्र था, जो वर्तमान में पकरीबरावां में ही रह रहा था। परिजनों ने बताया कि विकास अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। वहीं राजू कुमार उसका चचेरा भाई था।

GNSU Admission Open 2026

एक ही परिवार के दो बेटों की मौत से घर में मातम छा गया है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। नवादा नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि तीनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पकरीबरावां थाना प्रभारी स्नेहा कुमारी ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। प्रारंभिक जांच के मुताबिक यह मामला लापरवाही से गाड़ी चलाने का प्रतीत होता है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है और फरार डंपर चालक की तलाश की जा रही है।


GNSU Admission Open 2026