Home मनोरंजन अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के साथ भरी महफिल में अजीब वाकया, पैपराजी...

अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के साथ भरी महफिल में अजीब वाकया, पैपराजी बोले- आपकी चैन…

461
0
A strange incident happened with actor Aditya Roy Kapur in a crowded gathering, the paparazzi said- 'Your peace...'

एंटरटेनमेंट : अभिनेता आदित्य रॉय कपूर इस समय अपनी आगामी फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ से चर्चा में हैं। हाल ही में अभिनेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनके साथ कुच अजीब वाकया हुआ, जिस पर पैपराजी उन्हें आगाह करते नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं क्या हुआ ऐसा।   अभिनेता आदित्य रॉय कपूर का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो मुंबई एयरपोर्ट से बाहर आते दिख रहे हैं।

इस वीडियो में अभिनेता को रीलिंग पार कर रोड की दूसरी तरफ आते देखा जा सकता है, जिस पर फोटग्राफर उनकी तारीफ कर रहे हैं। उसी दौरान एक्टर के बैग की चैन खुली हुई दिखती है, जिस पर वहां मौजूद एक पैपराजी उन्हें कहते हैं कि भाई आपके बैग की चैन खुली है। वायरल वीडियो में अभिनेता को ब्लू शर्ट के साथ ब्लैक जींस में देखा जा सकता है। वहीं उन्होंने सिर पर कैप भी लगा रखा है। इस वायरल वीडियो को देख नेटिजंस प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने हंसते हुआ लिखा कि इसमें क्या वो बंद कर लेंगे। दूसरे यूजर ने कहा कि बैग की चैन छोड़ दिल के चैन की सोचो भाई। वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि वो स्टाइल है बाबू भैया।

GNSU Admission Open 2026

इसके अलावा कई यूजर्स उनके लुक की तारीफ भी कर रहे हैं। आदित्य रॉय कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अपनी आगामी फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ में नजर आने वाले हैं। भारी भरकम स्टारकास्ट से सजी इस फिल्म का दर्शकों को बडी बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वहीं अभिनेता को आखिरी बार वेब सीरीज ‘द राइट मैनेजर’ में देखा गया था।



GNSU Admission Open 2026