Home बिहार वृक्ष लगाने और संरक्षित करने का लिया गया संकल्प

वृक्ष लगाने और संरक्षित करने का लिया गया संकल्प

334
0
A resolution was taken to plant and preserve trees

डेहरी। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वृक्ष लगाने और उसे संरक्षित करने का संकल्प लिया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में संस्थान के प्रबंध निदेशक त्रिविक्रम नारायण सिंह, विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ महेंद्र कुमार सिंह, प्रतिकुलपति डॉक्टर जगदीश सिंह, नारायण कृषि विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉक्टर एच के सिंह, कुलसचिव डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार,डॉक्टर संदीप मौर्या, परीक्षा नियंत्रक डॉ कुमार आलोक प्रताप, अकादमी निदेशक सुदीप कुमार सिंह समेत विभिन्न संकायों के शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी ने पर्यावरण की शुद्धता बनाए रखने एवं जीव मात्र के कल्याण के लिए वृक्षारोपण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दुहराई।

GNSU Admission Open 2026