Home बिहार बिहार: ई-कॉमर्स कंपनी में काम करने वाले दो युवकों के घर पर...

बिहार: ई-कॉमर्स कंपनी में काम करने वाले दो युवकों के घर पर छापेमारी, बेगूसराय में दिनदहाड़े मचा हड़कंप

382
0
Bihar: Raid on the house of two youths working in an e-commerce company, panic in broad daylight in Begusarai

बिहार : बिहार के बेगूसराय में एकसाथ आधा दर्जन गाड़ी से पहुंची टीम सुबह से छापेमारी में जुटी है। यह कार्रवाई जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र में चल रही है। बताया जा रहा है कि मामला कालेधन से जुड़ा हुआ है। हालांकि किसी भी प्रकार की जानकारी छापेमारी टीम की ओर नहीं दी जा रही है। यह भी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है यह कार्रवाई किस टीम द्वारा की जा रही है। बताया जा रहा है जिले के ही बछवाड़ा बाजार में ई कॉमर्स कम्पनी में काम करने वाले दो युवकों के घर पर एक साथ यह छापेमारी हो रही है।

इधर, छापेमारी टीम में दोनों घरों के दरवाजों को बंद कर दिया है। बाहर से किसी को अंदर आने नहीं दिया जा रहा है। यहां तक कही पुलिस की एंट्री पर भी रोक लगाई गई है। छापेमारी करने पहुंचे अधिकारियों ने घर पर कब्जे में ले लिया है। कागजात और अन्य सामान खंगाल रहे हैं।

GNSU Admission Open 2026

तब तक इस पूरी कार्रवाई को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं जोर पकड़ चुकी है। कुछ लोग इस ईडी की कार्रवाई बता रहे हैं तो कुछ लोग इसे इनकम टैक्स और साइबर मामले से जोड़ कर देख रहे हैं।

GNSU Admission Open 2026