Secret marriage! Which formula did Khan Sir use to get married? Bride seen at reception, revealed a big secret

बिहार : देश के जाने माने शिक्षक और यूट्यूबर खान की शादी के बाद अब उनके रिसेप्शन (बहुभोज) की चर्चा खूब हो रही है। इससे जुड़ा फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इससे जुड़ा एक वीडियो सामने आया। इसमें खान सर और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक-दूसरे से बातचीत करते दिख रहे हैं। इस दौरान खान सर ने तेजस्वी यादव से जो बातें कहीं, वो चौंकाने वाला है। खान सर ने कहा कि मैंने आपकी ही नकल की। आपने जैसे चुपचाप शादी की, वैसे ही मैंने भी किया। बातचीत के दौरान खान सर की चुटकी लेते भी दिखे। आइए जानते हैं, खान सर ने क्या कहा !

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव खान सर और उनकी पत्नी को शुभकामनाएं देने पहुंचे थे। इस दौरान तेजस्वी ने पूछा कि क्या हुआ? विवाह कब हुआ आपका? इस पर खान सर ने कहा कि अभी जो भारत-पाकिस्तान जो विवाद हुआ था, उसी बीच शादी कर ली। खान सर ने चुटकी लेते हुए कहा कि मेरी शादी का मॉडल आपकी शादी की तरह ही था सर। चुपचाप करके बात में बताना है। तेजस्वी ने कहा कि हां बस परिवार के लोगों के साथ। इस पर खान सर ने कहा कि जी, केवल 12 से 13 लोग शामिल हुए थे मेरी शादी में। जैसे आप किए न वैसे ही मैंने भी कर लिया। मैंने सोचा कि कैसे करें, कहां से नकल करें तो आपका ही कर लिया। दोनों की बातें सुन वहां खड़े लोग हंसने लगे। इधर, इस वीडियो को शेयर करते राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि खान से के आदर्श तेजस्वी यादव ही हैं। छात्रों से कहा कि मैंने तुमलोगों को एक बात नहीं बताई है। जब भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध चल रहा था तो मैंने शादी रचा ली। हालांकि मेरी शादी की तारीख पहले ही तय हो चुकी थी। इसी बीच ऑपरेशन सिंदूर शुरू हो गया। मैंने सोचा कि देश सबसे ऊपर है। इसलिए इस तनाव वाले माहौल के बीच किसी को आमंत्रण नहीं भेजा। खान सर छह जून को छात्रों के अलग से भोज देंगे।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

खान सर ने छात्रों से कहा कि मैंने अपनी शादी की बात सबसे पहले आपलोगों को ही बताई है। क्योंकि, मेरा वजूद आपलोगों से ही हैं। अब आपलोगों के लिए भोज की व्यवस्था कर रहे हैं। भोज छह जून के आसपास दिया जाएगा। इधर, खान सर की पार्टी में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, केंद्रीय राज्य मंत्री राज भूषण निषाद सहित कई बड़ी हस्तियों ने अपनी मौजूदगी से इस खास दिन को और भी यादगार बना दिया।