Home बिहार प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत हो गया है विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था:...

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत हो गया है विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था: मंत्री संजय सरावगी

301
0
TP Verma College is being made a political arena: MLA

सासाराम: विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत हो गया है। विश्व की मानक एजेंसी ने सर्वे कर इसे तय किया है। सैन्य शक्ति के मामले में भी भारत विश्व का सक्षम देश बन गया है। भारत सबके सामने सीना तानकर प्रधानमंत्री के नेतृत्व में खड़ा है। ऐसे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार में आगमन होने जा रहा है। 30 मई को रोहतास जिला के बिक्रमगंज में जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
उक्त बातें पीएम के कार्यक्रम प्रभारी राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम स्थित परिसदन में प्रेस को सम्बोधित करते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि पीएम जब आएंगे तो 48 हजार करोड़ की योजना को सौगात देंगे। बिक्रमगंज में प्रधानमंत्री एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। जहां वे नवीनगर में 2400 मेगावाट के सुपर थर्मल पावर प्लांट की आधारशिला रखेंगे। यह प्लांट बिहार को 1500 मेगावाट बिजली उपलब्ध कराएगा, जिससे राज्य की ऊर्जा जरूरतों को नई दिशा मिलेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एमएलसी निवेदिता सिंह, भाजपा के महामंत्री राजेश वर्मा आदि शामिल रहे।

GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026