Home बिहार बिहार की सियासत गरमाई: मुकेश रोशन ने CM नीतीश को घेरा, राष्ट्रपति...

बिहार की सियासत गरमाई: मुकेश रोशन ने CM नीतीश को घेरा, राष्ट्रपति शासन की मांग की

448
0
Bihar politics heats up: Mukesh Roshan surrounds CM Nitish, demands President's rule

बिहार : बिहार की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। राजद के महुआ से विधायक मुकेश रोशन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए। हाजीपुर में मीडिया से बात करते हुए विधायक ने कहा कि राज्य में लगातार बढ़ते अपराध, मुख्यमंत्री के व्यवहार में असामान्य बदलाव और उनकी स्वास्थ्य संबंधी स्थिति को देखते हुए अब उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटा दिया जाना चाहिए। मुकेश रोशन ने मुख्यमंत्री की हालिया एक सार्वजनिक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि एक शिक्षक नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान नीतीश कुमार ने अपने सिर पर स्वागत के लिए दिया गया फूलों का गमला रख लिया, जो अब पूरे राज्य में राजनीतिक बहस का विषय बन गया है। विधायक ने इस घटना को मानसिक अस्थिरता का संकेत बताया।

राजद विधायक ने मुख्यमंत्री के सार्वजनिक व्यवहार पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कभी महिलाओं को मंच पर अपमानित करते हैं, कभी एंकर के साथ अनुचित व्यवहार करते हैं, कभी दो नेताओं के सिर आपस में टकरा देते हैं। यहां तक कि पत्रकारों को एक-दूसरे से चंदन लगवाने का निर्देश देते हैं।

मुकेश रोशन ने कहा कि मुख्यमंत्री कभी अधिकारियों के पैर पकड़ लेते हैं, तो कभी प्रधानमंत्री के पैर छूने लगते हैं, जिससे यह प्रतीत होता है कि उनका मानसिक संतुलन गड़बड़ा गया है। उन्होंने बिहार के स्वास्थ्य मंत्री से नीतीश कुमार की मानसिक और शारीरिक स्थिति की जांच करवाकर उसका मेडिकल बुलेटिन सार्वजनिक करने की मांग की है। विधायक ने कहा कि जिस व्यक्ति का मानसिक संतुलन ठीक न हो, वह राज्य के मुख्यमंत्री जैसे जिम्मेदार संवैधानिक पद पर नहीं रह सकता। ऐसे में बिहार के जनहित और लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवश्यक है कि तत्काल राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए और राज्य में नई सरकार के लिए चुनाव कराए जाएं।

GNSU Admission Open 2026