Home बिहार बिहार मौसम अलर्ट: कई जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी, पटना...

बिहार मौसम अलर्ट: कई जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी, पटना में उमस से बेहाल लोग

425
0
Bihar weather alert: Rain and thunderstorm warning in many districts

पटना: बिहार में आज भी कई जिलों में मौसम विभाग ने बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को नालंदा, शेखपुरा, जहानाबाद, गया, औरंगाबाद, अरवल, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, पटना, नालंदा, बक्सर, रोहतास, कैमूर,  बांका, जमुई, भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कहा कि बंगाल की खाड़ी में बने दबाव के कारण बिहार के कई इलाकों में मौसम में बदलाव हो रहा है। आज तिरहुत, शाहाबाद, और मिथिलांचल के कुछ जिलों में तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात के आसार हैं।  इन जिलों में हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र ने इन जिलों के लोगों से सावधान रहने की अपील की है।

इधर, पटनावासी अब भी बारिश के इंतजार में हैं। शनिवार को सुबह से ही धूप छांव का खेल जारी रहा। राजधानी में कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली। रविवार को सुबह से ही धूप-छांव का खेल जारी है। लोग बारिश का इंजतार कर रहे हैं। उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। पिछले 24 घंटे में रोहतास में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ी। यहां का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं गया का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर 34  डिग्री सेल्सियस, पटना का 32.3 डिग्री सेल्सियस, मुजफ्फरपुर 31.2 डिग्री सेल्सियस, दरभंगा 32.4 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 33.2, गोपालगंज का 36 डिग्री सेल्सियस, बक्सर का 31.3 डिग्री सेल्सियस, औरंगाबाद का 32.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों के बाद मौसम बदलेगा। तापमान में बढ़ोतरी होगी।




GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026